Search

 
 
 

Palamu News : मेदिनीनगर में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, रुपए और पिस्टल छोड़कर भागा अपराधी

Palamu News : मास्क पहने एक अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में दाखिल हुआ. शुरुआत में उसने बैंककर्मियों से खाते से रुपये निकालने की बात कही. इसी दौरान अचानक उसने पिस्टल निकाल ली और बैंक से रुपए लूटने की कोशिश करने लगा.
 
पिस्टल छोड़कर भागा अपराधी.

Medininagar News : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में लूट की कोशिश बैंककर्मियों की सूझ-बूझ से नाकाम हो गई. सोमवार दोपहर बाद 3:30 से 4 बजे के बीच एक हथियारबंद अपराधी ने बैंक में लूटपाट की कोशिश की. लेकिन बैंककर्मियों के विरोध के आगे उसकी एक नहीं चली. लूटे गए रुपए और पिस्टल छोड़कर बदमाश फरार हो गया.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, मास्क पहने एक अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में दाखिल हुआ. शुरुआत में उसने बैंककर्मियों से खाते से रुपये निकालने की बात कही. इसी दौरान अचानक उसने पिस्टल निकाल ली और बैंक से रुपए लूटने की कोशिश करने लगा. हथियार देखकर बैंक में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.


इस मुश्किल परिस्थिति में शाखा प्रबंधक धनंजय शर्मा और एक अन्य बैंककर्मी ने हिम्मत दिखाई. दोनों ने बदमास का मुकाबला किया. इससे वह घबरा गया और नकदी व अपनी पिस्टल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.


बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक में शाखा प्रबंधक, कैशियर और मैसेंजर मौजूद थे. दिनदहाड़े बैंक में हथियार के बल पर लूट की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर बैंककर्मी साहस नहीं दिखाते तो अपराधी लाखों रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो सकता था.

 

घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस बैंककर्मियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले रही है, ताकि अपराधी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही