Medininagar News : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के जोरकट के पास रविवार की दोपहर एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में ऑटों पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मृत महिला की पहचान बहलोलवा निवासी सनीचरी देवी (45) के रूप में हुई है. वह संजय उरांव की पत्नी थी.
इसे भी पढ़ें
घायलों में बहलोलवा निवासी निरावती देवी (55), पिकनी देवी (31), सोना कुंवर (65) व संतोषी देवी तथा नौवाढोड़ निवासी जिरवा देवी (55) शामिल हैं. सभी महिलाएं ऑटो से कहीं जा रही थीं. इसी दौरान जोरकट के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

