Search

 
 
 

Palamu News :  स्कूली छात्राओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, कई घायल

उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा गांव में बुधवार की सुबह स्कूली छात्राओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में कई छात्राओं के घायल होने की खबर है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
 

Palamu :  उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा गांव में बुधवार की सुबह स्कूली छात्राओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में कई छात्राओं के घायल होने की खबर है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में 14 छात्राएं सवार थीं. सभी छात्राएं उंटारी रोड स्थित आर.के. गांधी हाई स्कूल जा रही थीं. इसी दौरान मुरमा गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए छात्राओं को ऑटो से बाहर निकाला. घायलों में पांच छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अन्य छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

 

इधर घटना की सूचना मिलने पर उंटारी रोड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. घटना के बाद छात्राओं के परिजनों में चिंता का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही