Search

 
 
 

Palamu News :  कुत्ते को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित कारिहार गांव के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
 
  • कुत्ते की भी मौत

Palamu :  जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित कारिहार गांव के पास सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पाटन के कुड़वा गांव निवासी महात्मा के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. 

 

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8:45 बजे की है. बताया जाता है कि युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

 

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक की की चपेट में आने से कुत्ते की भी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाया, जिससे उसे एमएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मले की जानकारी जुटाने में लगी है. दुर्घटना के संबंध में अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही