Search

 
 
 

Palamu News : अनियंत्रित होकर बाइक बिजली पोल से टकराई, होमगार्ड जवान की मौत

जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ है. यहां विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित लालगढ़ गांव में  एक होमगार्ड जवान की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई, जिसमें उनकी मौत हो गई.
 

Palamu :  जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ है. यहां विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित लालगढ़ गांव में  एक होमगार्ड जवान की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई, जिसमें उनकी मौत हो गई.

 

मृतक की पहचान पंजीरी कला निवासी जीतू मोची (56 वर्षीय) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जीतू मोची पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा कोयलवरी में ड्यूटी कर शनिवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे.

 

इसी दौरान लालगढ़ गांव के शिव मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही