Search

 
 
 

Palamu News :  हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत, दूसरा गंभीर

जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मनातू थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक उरांव हाई स्कूल के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Palamu :  जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मनातू थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक उरांव हाई स्कूल के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

मृतक की पहचान बिहरा गांव निवासी जुनंदन उरांव के 22 वर्षीय पुत्र विनेश उरांव के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के 23 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में की गई है.

 

परिजनों के अनुसार, विनेश और पंकज सोमवार रात बाइक से नावाजयपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मनातू थाना क्षेत्र में एक हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनेश उरांव को मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं पंकज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही