Search

 
 
 

Palamu News : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में शनिवार की दोपहर फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Medininagar : पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में शनिवार की दोपहर फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के करु अशना गांव निवासी मदन ठाकुर के पुत्र विजय ठाकुर (40 वर्ष) के रूप में हुई है. घायल का नाम मुनेश ठाकुर है. वह भी उसी गांव का रहने वाला है.

 

 

परिजनों के अनुसार, दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ीगांव फोरलेन सड़क पर अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मुनेश ठाकुर का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही