Medininagar News : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिशु कुमार, अभिषेक कुमार और आयुष कुमार के रूप में हुई है. तीनों बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात बराही धाम मुख्य गेट के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देख वह भागने लगा. जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर दंगवार स्कूल मैदान से चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद की गईं.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन वर्षों से हुसैनाबाद समेत झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते थे. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

