Search

 
 
 

Palamu News :  उत्तर कोयल के मुख्य नहर से व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Palamu News :  सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देगी.
 
शव

 

Palamu News :  जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा में उत्तर कोयल मुख्य नहर से शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है. शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

 

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देगी. 

 

इसे भी पढ़ें

 

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया नदी में हुई किसी घटना के बाद पानी के बहाव के साथ शव नहर तक पहुंचा होगा. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही