Search

 
 
 

Palamu News : तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : मंगलवार की सुबह गांव के लोगों  ने कुएं में एक शव को तैरते देखा. जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
विजय तिवारी
  • 17 दिन पहले हुई थी पिता की मौत

Palamu News : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के विजय तिवारी का शव मंगलवार को कुएं से बरामद किया गया.उनका शव बगल के बरडीहा गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया.विजय तिवारी पिछले तीन दिनों से लापता थे.परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे.

 

 

मंगलवार की सुबह गांव के लोगों  ने  कुएं में एक शव को तैरते देखा. जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

विजय तिवारी के पिता स्व. ललन तिवारी का निधन 5 सितंबर को हुआ था. पिता की मृत्यु के महज 17 दिन बाद विजय तिवारी का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया है.एक के बाद एक हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही