Search

 
 
 

Palamu News :बॉयफ्रेंड से बात करने पर डांट के बाद लापता नाबालिग लड़की का घर के कुएं से शव बरामद

Palamu News :जानकारी के अनुसार नाबालिग किसी लड़के से बातचीत करती थी.इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजनों ने उसे फटकार लगाई थी. फटकार के बाद 14 सितंबर की शाम से नाबालिग लापता हो गयी. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी. पिछले दो दिनों से नाबालिग की खोजबीन की जा रही थी.
 
कुएं से मिला लापता युवती शव

Palamu News : ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुम्बा सतबहिनी गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बुधवार सुबह उसके घर के ही कुएं से बरामद हुआ.शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार नाबालिग किसी लड़के से बातचीत करती थी.इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजनों ने उसे फटकार लगाई थी. फटकार के बाद 14 सितंबर की शाम से नाबालिग लापता हो गयी. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी. पिछले दो दिनों से नाबालिग की खोजबीन की जा रही थी.

 

बुधवार सुबह घर के ही कुएं में नाबालिग का शव तैरता हुआ दिखाई दिया.इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया.

 

 

थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि नाबालिग का शव उसके घर के ही कुएं से बरामद किया गया है.पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही