Search

 
 
 

Palamu News :  8 दिन से लापता महिला का शव कब्रिस्तान से बरामद, हत्या की आशंका

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रसोइयापुर गांव स्थित कब्रिस्तान से सोमवार रात एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतका की पहचान 30 वर्षीय नूरिसबा के रूप में हुई है. वह 8 जून से लापता थी.
 

Palamu:   मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित कब्रिस्तान से सोमवार रात एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतका की पहचान 30 वर्षीय नूरिसबा के रूप में हुई है. वह 8 जून से लापता थी.

 

ससुराल जाने के बाद से थी लापता

जानकारी के अनुसार, नूरिसबा लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी. कुछ दिन पूर्व ही वह अपने ससुराल गई थी. बताया जाता है कि उसका अपने ससुराल वालों से अक्सर विवाद होता रहता था. 

 

ससुराल जाने के कुछ दिनों बाद ही वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद 11 जून को मोहम्मदगंज थाना में सनहा दर्ज कराया गया था.

 

सोमवार शाम पुलिस को कब्रिस्तान के पास एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया और जांच शुरू की. 

 

परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि नूरिसबा के पति मुजाहिद शेख ने दूसरी शादी कर ली थी. परिजनों का कहना है कि शव पर चोट के निशान मिले हैं. उन्होंने हत्या कर शव को कब्रिस्तान में फेंके जाने की आशंका जताई है.

 

इस संबंध में थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे प्राप्त आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

4 दिन पहले भी लापता महिला का मिला था नरकंकाल

बता दें कि  जिले में चार दिनों में महिलाओं के लापता होने के बाद शव बरामद होने की दूसरी घटना सामने आई है. इससे पहले पांडू थाना क्षेत्र के जमुदाहा जंगल से 12 जून को एक महिला का नरकंकाल बरामद हुआ था.

 

बाद में उसकी पहचान भटवलिया निवासी सुनीता देवी (पति- विनोद राम) के रूप में हुई. सुनीता देवी 29 मई से लापता थीं. पुलिस उस मामले की भी जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही