Search

 
 
 

कोडरमा में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में चोरी के मामले की जांच और सामान बरामदगी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.
 
चंदवारा थाना

Koderma : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में चोरी के मामले की जांच और सामान बरामदगी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.

 

जानकारी के अनुसार एक क्रशर इकाई से इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी थी. इसी सिलसिले में पुलिस टीम क्षेत्र में स्थित  कबाड़ी दुकानों में तलाशी अभियान चला रही थी. बताया जाता है कि एक कबाड़ी दुकान में जांच के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.

 

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम पर पथराव तथा धक्का-मुक्की की घटना हो गयी. इस दौरान थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हो गये. हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान जारी रखा.

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार  कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद करने का दावा किया गया है. घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया है सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

 

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही