Search

 
 
 

Palamu News : रेहला में कुएं से युवती का शव बरामद, शनिवार से थी लापता

Palamu News: अंशु कुमारी शनिवार की सुबह से ही लापता थी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को घर के पास स्थित एक कुआं में अंशु का शव पड़ा होने की जानकारी मिली.
 
फाइल फोटो.

Medininagar News : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा कला गांव में रविवार को कुआं से एक युवती का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान गोदरमा कला की पुत्री अंशु कुमारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, अंशु कुमारी शनिवार की सुबह से ही लापता थी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को घर के पास स्थित एक कुआं में अंशु का शव पड़ा होने की जानकारी मिली. परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेहला थाना पुलिस को दी.


सूचना मिलने के बाद रेहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुआं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के अनुसार, अंशु कुमारी मानसिक रूप से कमजोर थी. वह शनिवार सुबह से लापता थी.रविवार को घर के पास कुआं में उसका शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही