Search

 
 
 

Palamu News: 14 जुलाई से लापता युवक का शव कोयल नदी किनारे बालू में दबा मिला

पलामू जिले ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव कोयल नदी के किनारे में गड़ा हुआ मिला. मृत युवक की पहचान सैकडीहा गांव निवासी सचिन कुमार साहू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक कल रात से लापता था.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: पलामू जिले ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव कोयल नदी के किनारे में गड़ा हुआ मिला. मृत युवक की पहचान सैकडीहा गांव निवासी सचिन कुमार साहू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक कल रात से लापता था. परिजन और स्थानीय लोग रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे.

Uploaded Image

इसी क्रम में बुधवार देर शाम कोयल नदी के तट पर करीब दो से तीन फीट बालू के अंदर युवक का शव दबा हुआ मिला. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की जानकारी ऊंटारी रोड थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

युवक का शव बालू के अंदर कैसे पहुंचा, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही