Search

 
 
 

Palamu News : मेडिकल कॉलेज के पास घर से ब्रांडेड शराब के स्टिकर व ढक्कन बरामद

सदर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक घर से बड़ी मात्रा में कई ब्रांडेड शराब के स्टिकर और बोतलों के ढक्कन बरामद किए गए हैं. बरामद सामग्री को देखकर अवैध शराब के निर्माण और उसे ब्रांडेड शराब के नाम पर तैयार कर अन्य स्थानों पर बेचने की आशंका जताई जा रही है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :  सदर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक घर से बड़ी मात्रा में कई ब्रांडेड शराब के स्टिकर और बोतलों के ढक्कन बरामद किए गए हैं. बरामद सामग्री को देखकर अवैध शराब के निर्माण और उसे ब्रांडेड शराब के नाम पर तैयार कर अन्य स्थानों पर बेचने की आशंका जताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घर में अवैध शराब तैयार करने का काम किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान मौके से ब्रांडेड शराब के स्टिकर और बोतलों के ढक्कन मिले.

 

फिलहाल पुलिस अन्य सामानों और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है. सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि संभवत: नकली शराब बनाने की भी आशंका है. फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है. हालांकि वस्तुस्थिति पर पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही