Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News: दुबियाखाड़ में बाइक को टक्कर मारते हुए होटल में घुसी कार, बाल-बाल बचे लोग

जिले के सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ के समीप बेतला रोड पर रविवार शाम 5 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे चंद्रवंशी होटल में जा घुसी.
Advertisement
Advertisement

Medininagar: जिले के सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ के समीप बेतला रोड पर रविवार शाम 5 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे चंद्रवंशी होटल में जा घुसी. गनीमत ये रही कि हादसे के समय होटल के बाहर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार क्रेटा कार पहले सड़क किनारे खड़ी पल्सर बाइक से टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर होटल के भीतर जा घुसी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.


हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई लोग बाल-बाल बच गए. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही