Search

 
 
 

Palamu News : सतबरवा फायरिंग कांड में राहुल दुबे गैंग का छोटू मिश्रा गिरफ्तार, मिले अहम सुराग

Palamu News: रजडेरवा में एनएच निर्माण कार्य के दौरान राहुल दुबे गिरोह ने फायरिंग की थी. इस घटना में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी दो मजदूरों को गोली लगी थी. घटना के बाद से ही पलामू पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Medininagar News : पलामू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्य छोटू मिश्रा को गिरफ्तार किया है. वह विश्रामपुर थाना क्षेत्र के अमवा का रहने वाला है. पुलिस ने उसे सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में NH निर्माण साइट पर पिछले 20 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें


ज्ञात हो कि रजडेरवा में एनएच निर्माण कार्य के दौरान राहुल दुबे गिरोह ने फायरिंग की थी. इस घटना में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी दो मजदूरों को गोली लगी थी. घटना के बाद से ही पलामू पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

हजारीबाग मुठभेड़ में घायल अपराधी से मिला था सुराग

नवंबर के पहले सप्ताह में हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक अपराधी अंशु दुबे घायल हुआ था. वह गढ़वा जिले का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, अंशु दुबे से पूछताछ में सतबरवा फायरिंग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं. इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर छोटू मिश्रा को गिरफ्तार किया.


17 नवंबर को गिरोह के चार सदस्य हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले 17 नवंबर को पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर राहुल दुबे गिरोह से जुड़े चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, ये सभी सतबरवा इलाके में रंगदारी के लिए फायरिंग करने की तैयारी में थे. छोटू मिश्रा से पूछताछ में पुलिस को गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. खासकर गिरोह के हथियारों और उन्हें उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क को लेकर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं.


हथियारों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, राहुल दुबे गैंग के शूटरों को वारदात के लिए हथियार उपलब्ध कराए जाते थे. घटना के बाद हथियार वापस ले लिए जाते थे. फिर, उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल गिरोह के दूसरे सदस्य करते थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. गिरोह के खिलाफ जिले के अलग-अलग इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

 

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को गिरोह और उसके हथियारों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही