Ranchi News : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कॉलेजियम की 24 नवंबर 2026 को हुई बैठक में दो चीफ जस्टिस के तबादले की सिफारिश की गई है.
इसे भी पढ़ें...
कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बखरू को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. झारखंड में यह नियुक्ति मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 27.11.2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी. यानी 27 नवंबर को वर्तमान चीफ जस्टिस के रिटायर होते ही जस्टिस बखरू झारखंड हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे.
वहीं, त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव को कर्नाटक हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है. अब इस सिफारिश को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद तबादले का औपचारिक नोटिफिकेशन जारी होगा.
कौन हैं विभु बखरू
जस्टिस विभु बखरु 28 जुलाई 2011 को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किए गए थे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट, कंपनी लॉ बोर्ड समेत कई न्यायाधिकरणों में वकालत की. 27 जुलाई 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायधीश नियुक्त किया गया. इसके बाद वह 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायधीश बनें.
5 दिसंबर 2024 से 21 जनवरी 2025 तक जस्टिस विभु बखरु दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनें. 19 जुलाई 2025 से वह कर्नाटक हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

