Search

Palamu News : पड़वा मोड़ पर दो हाइवा की टक्कर, चालक घायल

Palamu News : नावाबाजार थाना क्षेत्र के पड़वा मोड़ के पास रविवार को दो हाइवा वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन में फंस गया.
 
दुर्घटनाग्रस्त हाइवा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क खराब होने के कारण एक हाइवा का अचानक ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद वह सामने चल रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक वाहन के अंदर फंस गया.

घटना की सूचना ग्रामीणों ने नावाबाजार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा. वहां घायल चालक का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही