Palamu News: चैनपुर थाना क्षेत्र के रानीताल के पास शनिवार रात करीब 8:45 बजे दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे रिम्स रेफर किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार एक बाइक पर चार लोग सवार थे. इसमें रामगढ़ थाना के बातचौरा निवासी 18 वर्षीय युवक सुजीत कुमार, पिता- शंकर भुइयां की मौत हो गई. उसी बाइक पर सवार आनंद कुमार (20) पिता- शिवशंकर भुइयां, राजेश साव (20) पिता- नंदकिशोर साव और दिलीप कुमार साव (16) पिता- रामेश्वर साव घायल हो गए. तीनों रामगढ़ के बाघी गांव के रहने वाले हैं.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद सुजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया.
वहीं दूसरी बाइक पर चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी निवासी रूपेश कुमार यादव (18) सवार था. वह दूध पहुंचाकर वापस लौट रहा था. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

