Search

 
 
 

Palamu News : पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने उत्साह से भाग लिया. नेताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है.
 
रक्तदान करते कांग्रेसी.

Medininagar : पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनायी. इस अवसर पर मेदिनीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.

 

कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने उत्साह से भाग लिया. नेताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है. जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों के बीच सद्भावना व भाईचारे का संदेश पहुंचाने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.

 

 

उन्होंने कहा कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं. रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं को भी सामाजिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिला. मौके पर कांग्रेस नेता मिथिलेश सिंह, गोपाल त्रिपाठी, जितेंद्र कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही