Search

 
 
 

Palamu News : पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़, व्यवस्था संभालने को पुलिस तैनात

शहर के पांकी रोड, रेड़मा चौक, स्टेशन रोड और शाहपुर समेत अन्य इलाकों के पेट्रोल पंप ईंधन की कमी के कारण बंद हैं. हालांकि कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है, लेकिन वहां लंबी कतारें लग रही हैं. लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है.
 
पेट्रोल पंप पर भीड़ को संभालती पुलिस.

Medininagar : पलामू जिले में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. स्टॉक खत्म होने के कारण मेदिनीनगर शहर के कई पेट्रोल पंप बंद हैं. कई पंपों पर ‘पेट्रोल नहीं है’ का बोर्ड लगा दिया गया है. पेट्रोल पंप बंद होने से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं.पंपों पर भीड़ को संभालने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है. 

 

शहर के पांकी रोड, रेड़मा चौक, स्टेशन रोड और शाहपुर समेत अन्य इलाकों के पेट्रोल पंप ईंधन की कमी के कारण बंद हैं. हालांकि कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है, लेकिन वहां लंबी कतारें लग रही हैं. लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है.

 

 

सामान्य खपत से दोगुनी तक पहुंची मांग

 

पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार उनकी दैनिक खपत के मुकाबले काफी कम मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो पा रहा है. रेड़मा चौक स्थित पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि सामान्य दिनों में उन्हें प्रतिदिन 3500 से 4000 लीटर तक पेट्रोल और डीजल की आवश्यकता पड़ती है.हालांकि वर्तमान समय में बढ़ती मांग के कारण यह जरूरत बढ़कर करीब 6000 लीटर तक पहुंच गई है. पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में पेट्रोल पंप बंद रखना पड़ रहा है.

 

सीमित मात्रा में वाहनों को मिल रहा पेट्रोल

 

 ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण भी लोग जरूरत से अधिक पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं. कई लोग वाहनों के अलावा अतिरिक्त कंटेनरों और बोतलों में भी ईंधन लेने पहुंच रहे हैं, जिससे खपत अचानक बढ़ गई है और संकट और गहरा गया है. हालांकि सुरक्षा कारणों और अनावश्यक जमाखोरी रोकने के लिए पेट्रोल पंपों पर बोतलों में पेट्रोल देने से इनकार किया जा रहा है.वहीं वाहनों में भी सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है.

 

पुलिस की तैनाती में पंप पर दिया जा रहा तेल  

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस जवानों की तैनाती की है. पदाधिकारियों के निर्देश पर जवानों को भीड़ नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है. साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक ईंधन पहुंच सके, इसके लिए सीमित मात्रा में पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही