Search

 
 
 

Palamu News : सतबरवा में बीमार पिता को देखने आ रहीं बेटियां और दामाद सड़क हादसे में घायल

Palamu News: जानकारी के अनुसार, मुन्ना भुइयां की गंभीर बीमारी की सूचना मिलने पर लातेहार से उनकी दो बेटियां और दामाद एक ही बाइक पर सवार होकर ठेमी गांव आ रहे थे.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.
  • कुछ दे बाद पिता की मौत 

Medininagar News : पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के ठेमी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बीमार पिता मुन्ना भुइयां से मिलने आ रही उनकी दो बेटियां और दामाद फोरलेन सड़क पर बाइक दुर्घटना में घायल हो गए. कुछ देर बाद बीमार मुन्ना भुइयां की भी मौत हो गई. इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, मुन्ना भुइयां की गंभीर बीमारी की सूचना मिलने पर लातेहार से उनकी दो बेटियां और दामाद एक ही बाइक पर सवार होकर ठेमी गांव आ रहे थे. रास्ते में गांव के समीप फोरलेन पर निर्माण कार्य के कारण अवरुद्ध सड़क के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई. हादसे में बड़ी बेटी सुनैना देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं. उसकी कंधे की हड्डी टूट गई है. वहीं, छोटी बेटी रविता कुमारी के हाथ और चेहरे पर चोट है. दामाद जगदीश भुइयां को सिर में गहरी चोट लगी है.


हादसे के बाद सड़क निर्माण में लापरवाही और घायलों के समुचित इलाज की मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार और अनिल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ठेमा गांव पुल के पास फोरलेन सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम रखी. इसी बीच बीमार मुन्ना भुइयां की भी मौत हो गई. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनका शव जाम स्थल पर लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया.


सड़क जाम की सूचना पर सतबरवा सीओ विजय कुमार और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सीओ ने घायलों का निजी अस्पताल में समुचित इलाज कराने का आश्वासन दिया. वहीं, मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही