Search

 
 
 

Palamu News : जैक 12वीं टॉपर्स को DC-DDC ने किया सम्मानित, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

जैक द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को पलामू समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, मोमेंटो और किताब देकर सम्मानित किया.
 

Medininagar: जैक द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को पलामू समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, मोमेंटो और किताब देकर सम्मानित किया.

 

सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे. इस दौरान विज्ञान, कला और कॉमर्स संकाय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

 

विज्ञान संकाय में आरके प्लस टू हाई स्कूल पाटन के एमडी फैजान आलम, जिन्होंने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया, प्लस टू सर्वोदय हाई स्कूल सतबरवा की सना अर्फीन, जिन्होंने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया और बीएस इंटर कॉलेज कुवारबांध पाटन के शुभम कुमार को सम्मानित किया गया.

 

कला संकाय में प्लस टू आरके हाई स्कूल हैदरनगर के प्रियंशु कुमार, एमके इंटर कॉलेज पांकी की तृप्तिका कुमारी, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज जपला के यश कुमार और प्लस टू आरके गर्ल्स हाई स्कूल हुसैनाबाद की मानवी रानी को सम्मान मिला. वहीं, कॉमर्स संकाय में प्लस टू आरके गर्ल्स हाई स्कूल हुसैनाबाद की अफरीन प्रवीण, रौशनी कुमारी और खुशी कुमारी शर्मा को सम्मानित किया गया.

 

मौके पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है. उन्होंने छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन भी किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही