Search

 
 
 

Palamu News : ऋण देनें में बैंकों की लेटलतीफी पर डीसी नाराज, नगर निकायों को विकास में तेजी लाने का निर्देश

डीसी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि बिना किसी ठोस व तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत नहीं करें.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उद्योग विभाग की स्वरोजगार योजनाओं व जिले की नगर निकायों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने बैंकों की धीमी ऋण स्वीकृति प्रक्रिया पर नाराजगी जताई और नगर निकायों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

 

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा में पीएमईजीपी, पीएमएफएमई व पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने बताया कि पीएमएफएमई योजना के तहत निर्धारित 75 लक्ष्य के विरुद्ध 91 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं, लेकिन अब तक केवल चार आवेदनों को स्वीकृति मिल सकी है. इस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

 

 


डीसी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि बिना किसी ठोस व तकनीकी कारण के आवेदनों को अस्वीकृत नहीं करें. जिले में उद्योगों के विकास से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

 

नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा

 

डीसी ने मेदिनीनगर नगर निगम समेत  विभिन्न नगर परिषदों व नगर पंचायतों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. अघोर आश्रम में बन रहे शहरी आवास योजना के फ्लैटों की समीक्षा करते हुए डीसी ने तकनीकी बाधाओं को दूर कर 15 दिनों के भीतर लाभुकों का गृह प्रवेश सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वार्ड संख्या 23 में निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम, छतरपुर, हुसैनाबाद व हरिहरगंज नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया समीक्षा की गई.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही