Search

 
 
 

Palamu News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डीसी ने अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश

पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन केंद्र में सुबह 9:05 बजे से होगा.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में समारोह की रूपरेखा, सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की तैयारियों की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें.

 


स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन केंद्र में सुबह 9:05 बजे से होगा. अर्धसैनिक बलों और विभिन्न सुरक्षा इकाइयों की टुकड़ियां आकर्षक परेड प्रस्तुत करेंगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.


डीसी ने सहायक नगर आयुक्त को पुलिस लाइन स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था,पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समारोह स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. बैठक में एसपी कपिल चौधरी, डीडीसी सादात अनवर, सदर एसडीएम, सहायक समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही