Search

 
 
 

Palamu News : गांव पहुंच अनाथ बच्चों से मिले डीसी, सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव पहुंचकर डीसी ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की. उनकी पारिवारिक स्थिति, समस्याओं व भविष्य को लेकर जानकारी ली. उनके साथ हुसैनाबाद एसडीओ, बीडीओ व सीओ भी थे.
 
अनाथ बच्चों से मिलकर उनका हालचाल पूछते डीसी.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Medininagar : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत शनिवार को हुसैनाबाद प्रखंड पहुंचे. उन्होंने प्रखंड की लोटनिया पंचायत के एकौनी गांव में रह रहे तीन अनाथ बच्चों से मुलाकात की. जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव पहुंचकर डीसी ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की. उनकी पारिवारिक स्थिति, समस्याओं व भविष्य को लेकर जानकारी ली. उनके साथ हुसैनाबाद एसडीओ, बीडीओ व सीओ भी थे.

 

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक व्यक्ति ने जानकारी साझा की थी कि एकौनी गांव के तीन छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है. उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने X के माध्यम से ही पलामू डीसी को बच्चों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया था.

 

 

डीसी ने गांव पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने, पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने और राशन कार्ड में दो बच्चों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया. सीओ को रजिस्ट्री डीड के माध्यम से बच्चों को उनकी पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. डीसी ने बच्चों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि उन्हें जब भी किसी चीज की जरूरत हो, तुरंत संपर्क करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही