Search

 
 
 

Palamu  News : वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना

जिले में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.
 

Palamu  : जिले में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

 

मेदिनीनगर के पांकी रोड स्थित मां अष्टभुजी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी.महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न की. इस दौरान महिलाओं ने व्रत कथा भी सुनी और मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

 

शहर के सुदना, बारालोटा, हमीदगंज, नावाटोली समेत अन्य इलाकों में भी वट सावित्री पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास पूजा को लेकर विशेष चहल-पहल देखी गई.पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं पूजा सामग्री के साथ पहुंचीं और पूरे श्रद्धाभाव के साथ व्रत का पालन किया. पूजा स्थलों पर धार्मिक माहौल बना रहा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही