Palamu : उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बच्चों व राहगीरों को अपने हाथों से ठंडा पानी पिलाया. साथ ही शहर के छह मुहान पर प्याऊ के उद्घाटन भी किया.इस दौरान उपायुक्त ने लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी पीने के बाद उपयोग किए गए ग्लास को खुले में इधर-उधर नहीं फेंकें, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रह सके.
उपायुक्त ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना से स्वयंसेवक बनकर कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
उन्होंने सभी नागरिकों से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि समाज में सहयोग, सेवा और स्वच्छता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके.इस दौरान PHED के ईई जेसन होरो, सहायक अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

