Search

 
 
 

Palamu News : सिक्का गांव के बीमार छठे सदस्य की भी मौत, जांच में एपिडेमिक ड्रॉप्सी के मिले थे लक्षण

जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में बीमारी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीमारी से परिवार के एक और सदस्य की मौत हो गई. लाखो देवी को बीते दिनों रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया था. लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :  जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में बीमारी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीमारी से परिवार के एक और सदस्य की मौत हो गई. लाखो देवी को बीते दिनों रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया था. लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई.

 

इसके साथ ही अब तक इस बीमारी से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो चुकी है.  इससे पहले कुलदीप महतो, उनकी दो बेटी, बहू श्वेता देवी और बेटे नकुल महतो की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. लगातार हो रही मौतों से एक तरफ जहां गांव में दहशत का माहौल है. वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

 

गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और बीमारी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

 

Uploaded Image

 

 

स्वास्थ्य विभाग की जांच में बीमार लोगों में एपिडेमिक ड्रॉप्सी के लक्षण पाए गए थे. प्रभावित लोगों के शरीर में सूजन समेत इस बीमारी से जुड़े अन्य लक्षण मिले थे. हालांकि, बीमारी के वास्तविक कारण और मौत की अंतिम वजह की पुष्टि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

 

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य एक-एक कर बीमार पड़े थे. शुरुआत में उनका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कराया गया था. हालत गंभीर होने पर कई मरीजों को रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही