Search

 
 
 

Palamu News : दो वर्षों में 26.68 लाख बढ़ी डिज्नीलैंड मेले की बंदोबस्ती, 88.20 लाख में हुआ ठेका

टेंडर में तीन कंपनियों ने भाग लिया. एमकेडी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पवन कुमार गुप्ता ने 88.20 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर लगातार तीसरी बार मेले की बंदोबस्ती अपने नाम की.
 
पलामू जिला की खबरें
  • सावन डिज्नीलैंड मेला 20 जुलाई से शुरू होगा और 36 दिनों तक चलेगा

Medininagar : मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में लगने वाले सावन डिज्नीलैंड मेले की बंदोबस्ती की प्रक्रिया गुरुवार को खुली डाक बोली के जरिए संपन्न हुई. मौके पर मेयर अरुणा शंकर विशेष रेप से मौजूद थीं. टेंडर में तीन कंपनियों ने भाग लिया. एमकेडी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पवन कुमार गुप्ता ने 88.20 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर लगातार तीसरी बार मेले की बंदोबस्ती अपने नाम की.

 


खुली डाक बोली की शुरुआत 85.90 लाख रुपये से हुई. चंचल कुमार मिश्रा ने 88.10 लाख रुपये, पवन कुमार गुप्ता ने 88.20 लाख रुपये व बैजनाथ सिंह ने 88 लाख रुपये की बोली लगाई. सर्वाधिक 88.20 लाख रुपये की बोली लगाने के कारण नगर निगम ने पवन कुमार गुप्ता के नाम मेला की बंदोबस्ती स्वीकृत की. 


नगर निगम के अनुसार शिवाजी मैदान में सावन डिज्नीलैंड मेला 20 जुलाई से शुरू होगा और 25 अगस्त तक यानी 36 दिनों तक चलेगा. मेले में विभिन्न प्रकार के झूले,मनोरंजन के साधन, खानपान व अन्य वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे. सावन में हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में विशेषकर रक्षाबंधन के अवसर पर पलामू सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.


गौरतलब है कि वर्ष 2025 में डिज्नीलैंड मेला की बंदोबस्ती पवन कुमार गुप्ता ने 74.70 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर हासिल की थी. इस वर्ष बंदोबस्ती 88.20 लाख रुपये में हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.80 लाख रुपये अधिक है. दो वर्षों में मेला की बंदोबस्ती राशि में 26.68 लाख रुपये की वृद्धि हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही