Search

 
 
 

Palamu News : डीएमएफटी की समीक्षा बैठक, खनन क्षेत्रों के स्कूलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

Palamu News: डीसी ने विशेष रूप से खनन क्षेत्रों के आसपास संचालित स्कूलों पर ध्यान देने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसे स्कूलों की जरूरतों और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार करें.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar News : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) प्रबंध समिति के साथ बैठक की. बैठक में जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों का समुचित विकास प्रशासन की प्राथमिकता है. इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने विशेष रूप से खनन क्षेत्रों के आसपास संचालित स्कूलों पर ध्यान देने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसे स्कूलों की जरूरतों और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार करें. ताकि वहां पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके. बैठक में एसपी कपिल चौधरी, डीडीसी, डीएफओ, डीएमओ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही