Search

 
 
 

Palamu  News : अस्पताल में नवजात का शव मुंह में दबाकर पहुंचा कुत्ता, मचा हड़कंप

Palamu News : जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इलाज कराने पहुंचे एक युवक की नजर नवजात का शव लेकर घूम रहे कुत्ते पर पड़ी. इसके बाद उसने अस्पताल के कर्मचारियों और प्रशासन को इसकी जानकारी दी.
 
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज

Palamu News : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. अस्पताल परिसर में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर घूमता नजर आया. इस दृश्य को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया.

 

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इलाज कराने पहुंचे एक युवक की नजर नवजात का शव लेकर घूम रहे कुत्ते पर पड़ी. इसके बाद उसने अस्पताल के कर्मचारियों और प्रशासन को इसकी जानकारी दी. 

 

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाने में लग गए.सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवजात शिशु का शव किसका है और कुत्ता उसे कहां से लेकर अस्पताल परिसर में पहुंचा? क्या नवजात का शव अस्पताल परिसर के आसपास पड़ा था या उसे कहीं और से लाया गया था? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी है.

 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. पुलिस और अस्पताल प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं. नवजात के शव की पहचान और उसके अस्पताल परिसर तक पहुंचने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही