Search

 
 
 

Palamu News :अंधविश्वास में चाचा ने भतीजे की टांगी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लकड़ही टोला में बुधवार रात अंधविश्वास में चाचा ने अपने सगे भतीजे की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लकड़ही टोला में बुधवार रात अंधविश्वास में चाचा ने अपने सगे भतीजे की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

मृतक की पहचान चनका रजवार (पिता- नंदु रजवार) के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि आरोपी प्रभु रजवार की बेटी लंबे समय से बीमार रहती थी.उसे संदेह था कि उसके भतीजे की पत्नी जादू-टोना करती है. इसी शक में वह टांगी लेकर चनका रजवार के घर पहुंचा और हमला कर दिया. 

 

हमले में चनका रजवार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही.घटना की सूचना मिलने पर उंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

 

उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभु रजवार को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही