Search

 
 
 

Palamu News : तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद,हत्या की आशंका

पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत इरगु गांव में बुधवार की सुबह तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.मृतक की पहचान बंधु उरांव के रूप में हुई है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत इरगु गांव में बुधवार की सुबह तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.मृतक की पहचान बंधु उरांव के रूप में हुई है.

 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पांकी थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही