Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : सतबरवा में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कमारु गांव में करंट लगने से निजी बिजली मिस्त्री वचन राम (50 वर्ष) की मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर की है. वचन राम बिजली के खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था.
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कमारु गांव में करंट लगने से निजी बिजली मिस्त्री वचन राम (50 वर्ष) की मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार, वचन राम बिजली के खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया.

 


घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही