Search

 
 
 

Palamu News :  व्हाट्सएप ग्रुप से बिजली शिकायतों की होगी मॉनिटरिंग

जिले में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने नई पहल की है. अब बिजली शिकायतों की मॉनिटरिंग डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की जाएगी.
 

Palamu :   जिले में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने नई पहल की है. अब बिजली शिकायतों की मॉनिटरिंग डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की जाएगी.

 

उपायुक्त ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि बिजली शिकायतों के निष्पादन के लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए. इस ग्रुप में सभी एसडीएम, सीओ के साथ विद्युत विभाग के कनीय एवं सहायक अभियंताओं को जोड़ा जाएगा.

 

उपायुक्त ने कहा कि सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने, बिजली तार पर पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर जलने समेत अन्य बिजली संबंधी समस्याओं की सूचना तत्काल ग्रुप में साझा करेंगे. सूचना मिलने के बाद संबंधित कनीय और सहायक अभियंता प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगे.

 

समस्या के समाधान के बाद संबंधित अधिकारी कार्य से जुड़ी फोटो भी ग्रुप में साझा करेंगे, ताकि शिकायतों के निष्पादन की मॉनिटरिंग की जा सके. उपायुक्त ने कहा कि बढ़ती गर्मी, बारिश और तेज हवा के कारण बिजली से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. बिजली एक अत्यावश्यक सेवा है, इसलिए आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए शिकायतों का त्वरित समाधान जरूरी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही