Search

 
 
 

Palamu News: रंगदारी के लिए गोलीबारी की साजिश नाकाम, राहुल सिंह गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
 

Palamu: पलामू पुलिस ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी सड़क निर्माण कर रही डूअर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं.


SDPO हुसैनाबाद के नेतृत्व में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से दो 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह मिसफायर गोलियां, एक खाली मैगजीन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए है. पूछताछ में आरोपियों ने कंपनी पर दबाव बनाने और रंगदारी के लिए गोलीबारी की योजना की बात स्वीकार की. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही