Search

 
 
 

Palamu News : हुसैनाबाद में ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत

बबिता कुमारी स्कूल से टीसी लेने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला. शव के पास मिले एडमिट कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई. मृतका की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सतेंद्र मेहता की पुत्री बबिता कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है.

 


मिली जानकारी के अनुसार, बबिता कुमारी स्कूल से टीसी लेने के लिए घर से निकली थी. कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला. शव के पास पड़े एडमिट कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई. इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई.


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला, थाना प्रभारी चंदन कुमार व जपला आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही