Search

 
 
 

Palamu News : खड़े ट्रक में लगी आग, अफरातफरी

डालटनगंज रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास खड़े एक ट्रक में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
 
ट्रक से उठता धुआं.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय के डालटनगंज रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास खड़े एक ट्रक में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

 

सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल टीम तुरंत आग बुझाने में जुट गई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. आग से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही