Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : चैनपुर में छेड़खानी के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में बुधवार शाम अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया. तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
Advertisement
Advertisement
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में बुधवार की शाम अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं एक महिला को चाकू घोंप दिया. तीनों घायलों की हालत गंभीर है.

 

 

घायलों की पहचान चैनपुर के गरदा गांव निवासी मकबूल मियां, सुलेमान मियां और शाहीना बीबी के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही हमलावरों की पहचान में लगी है.

 

घायलों के परिजनों ने तबरेज, अबरेज आलम,गोखुला मियां, आजाद मियां, कयूम मियां, शेरू मियां, सोनू मियां, इमरान मियां समेत कई अन्य लोगों पर गोली चलाने, मारपीट करने और महिला पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है.

 

परिजनों ने बताया कि घटना लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हुई है. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही