Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : पूर्व नक्सली विशाल यादव हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन तीनों आरोपी और विशाल यादव साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विशाल यादव के साथ मारपीट की और बाद में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के पाण्डू थाना क्षेत्र में हुए पूर्व नक्सली जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

ज्ञात हो कि 9 मई को पाण्डू थाना क्षेत्र में एक शव बरामद हुआ था. इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.अनुसंधान में शव की पहचान छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कव्वल टोला जंगवल निवासी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई.

 

जांच के क्रम में तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलहरा निवासी उमेश सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात में विकास सिंह और अभिषेक कुमार सिंह भी शामिल थे.

 

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन तीनों आरोपी और विशाल यादव साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विशाल यादव के साथ मारपीट की और बाद में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और एक आरोपी के बीच पहले से रंजिश थी.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से वीवो कंपनी का एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है. वहीं फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.इस हत्याकांड के खुलासे में बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल और पाण्डू थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही