Search

 
 
 

Palamu News : बस की छत पर बैठे 4 बाराती हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे

पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात बारातियों से भरी बस के साथ बड़ा हादसा हो गया.
 

Palamu:  पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात बारातियों से भरी बस के साथ बड़ा हादसा हो गया. बस की छत पर बैठे चार बाराती 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा से बारात रिमी रामपुर (लावालौंग) जा रही थी. इसी दौरान गढ़गांव पुलिया के पास बस गुजर रही थी, तभी ऊपर बैठे बाराती अचानक हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गए.

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में सभी घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और बिनोद कुमार यादव का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया.

 

इसके बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही