Search

 
 
 

Palamu News : लूटपाट के बाद गला दबाकर की गई गीता देवी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Palamu News :  पुलिस के अनुसार, शशि पासवान ने 20 अक्टूबर की रात अपनी पत्नी गीता देवी के दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौटने के दौरान अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद 21 अक्टूबर की दोपहर महिला का शव घर के पास धान के खेत में संदिग्ध और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला.
 
पलामू पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • गीता देवी हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार
  • लूटपाट के बाद गला दबाकर मारने का आरोप

Palamu News :  पलामू पुलिस ने गीता देवी हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. लूटपाट के दौरान आरोपियों को पहचान लेने और शोच मचाने पर उनकी गला दबाकर हत्या की गई है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नावाबाजा थाना निवासी दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू (22 वर्ष), रोहित पांडेय (24 वर्ष), आकाश शुक्ला उर्फ भूलन शुक्ला (26 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

वहीं पड़वा थाना निवासी विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान (25 वर्ष) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक, मृतका के लूटे गए आभूषण, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, खून और मिट्टी लगे कपड़े और हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद की गई है. 

 

इसे भी पढ़ें

घर के पास खेत से मिला था गीता देवी का शव

पुलिस के अनुसार, शशि पासवान ने 20 अक्टूबर की रात अपनी पत्नी गीता देवी के दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौटने के दौरान अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद 21 अक्टूबर की दोपहर महिला का शव घर के पास धान के खेत में संदिग्ध और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू उर्फ कारू सहित तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

 

लूटपाट के दौरान की गई हत्या 

पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दशमी के दिन पूजा पंडाल देखने के बाद एनएच पर लूटपाट की योजना बनाई. रात में जब गीता देवी घर लौट रही थी. तभी उसे अकेला पाकर आरोपी उसे खेत की ओर ले गए और उनके आभूषण लूट लिए.महिला जब शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. 

 

आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी दीपरंजन पांडेय के खिलाफ नावाबाजार थाना में वर्ष 2023 से 2025 तक कई मामले दर्ज हैं. वहीं आकाश शुक्ला के खिलाफ सदर थाना में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है. विक्की पासवान के खिलाफ भी पड़वा और शहर थाना क्षेत्रों में चोरी एवं अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं. 

 

गठित टीम ने की कार्रवाई

गठित टीम का नेतृत्व विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव मंडल ने किया. इस टीम में प्रशिक्षु डीएसपी सह विश्रामपुर थाना प्रभारी मृत्युंजय गोप, नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, पांड़ू कैम्प रेहला के अंचल निरीक्षक रामाशीष पासवान, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार सहित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही