Ramgarh News : रामगढ़ पुलिस ने गिद्दी थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड संख्या 9/26 में न्यायालय के आदेश पर राहुल दुबे के खिलाफ इश्तेहार चिपकाया है.
वहीं , कांड संख्या 13/26 में कुर्की जब्ती वारंट जारी किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करना और संबंधित मामलों में विधिसम्मत प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है. आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी.

