Search

 
 
 

Palamu News: GLA कॉलेज गोलीकांड का आरोपी 5 दिन बाद गिरफ्तार, रांची से खरीदी थी पिस्टल

शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज गेट के समीप हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रीतम तिवारी को घटना के पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और 7.65 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
 

Medininagar: शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज गेट के समीप हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रीतम तिवारी को घटना के पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और 7.65 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

जानकारी के अनुसार 20 जून को जीएलए कॉलेज गेट के पास अष्टभुजी मंदिर के सामने बारालोटा निवासी संजय तिवारी (50) को गोली मार दी गई थी. गंभीर रूप से घायल संजय तिवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले में शहर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में मंगलवार को रांची रोड स्थित चिंयाकी हवाई अड्डा के पास से आरोपी प्रीतम तिवारी (29)  को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि वादी और आरोपी के बीच 22 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. प्रारंभिक जांच में इसी विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल रांची से खरीदी थी.

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रीतम तिवारी के खिलाफ वर्ष 2023 में भी दोनों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था. मामले में शहर थाना में प्रीतम पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही