Palamu : जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी की लगभग 10 से 15 बोगियां अचानक बेपटरी हो गईं. घटना करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, कोयला लदे मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई.
राहत एवं बहाली कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. रेलवे अधिकारियों की ओर से क्षति और परिचालन बहाली को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment