Search

 
 
 

Palamu News : आपराधिक घटनाएं रोकने में सरकार विफल- केएन त्रिपाठी

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने झारखंड सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला है. कहा कि लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं. इस पर रोक लगाने में सरकार विफल रही है.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी व अन्य.

Medininagar : राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने झारखंड सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला है. कहा कि लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं. इस पर रोक लगाने में सरकार विफल रही है. केएन त्रिपाठी मंगलवार को मेदिनीनगर स्थित परिषद में मीडिया से बात कर रहे थे.

 


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के निचले स्तर के कुछ पदाधिकारियों की अपराधियों से मिलीभगत की बातें सामने आ रही हैं. इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. हाल के दिनों में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर बाइपास रोड स्थित जेएमपी परिसर में तैनात गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ऐसी घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. पुलिस मुख्यालय अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.


प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रण नीति पर भी सवाल उठाए. आरोप लगाया कि पेट्रोल व डीजल में एथेनॉल मिलाने से वाहनों के इंजन की आयु कम हो रही है. इससे भविष्य में देश के करोड़ों वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. यदि इस विषय पर कोई वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए. केंद्र सरकार एथेनॉल मिश्रण नीति पर श्वेत पत्र जारी करे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही