Search

 
 
 

Palamu News : बर्थडे पार्टी के विवाद में हुई थी JMP कॉम्प्लेक्स में गार्ड की हत्या, 3 गिरफ्तार

मेदिनीनगर के बाइपास रोड स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स में गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. गार्ड की हत्या बर्थडे पार्टी के विवाद में हुई थी. यह जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता में दी
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी कपिल चौधरी व अन्य.

Medininagar : मेदिनीनगर के बाइपास रोड स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स में गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. गार्ड की हत्या बर्थडे पार्टी के विवाद में हुई थी. यह जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. मामले में तीन आरोपियों चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी, अनुभूति सिंह उर्फ उड़ी व गोल्डेन यादव को को गिरफ्तार किया गया है. 

 


एसपी ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे जेएमपी कॉम्प्लेक्स में तैनात गार्ड विनोद पांडेय की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 16 जुलाई को जेएमपी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान होटल के मैनेजर से उनका विवाद हुआ था. उसी विवाद का बदला लेने की नीयत से उन्होंने गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी.


पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम की दो गोली व वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्कूटी (JH03N-9652) बरामद की है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ पलामू जिले के विभिन्न थानों में 8 मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही